Raebareli News: भैंस को बचाने में पेड़ से टकराया डंपर, लगी आग
रायबरेली, जुलाई 7 -- Raebareli News: लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ रोड पर चांदा टीकर गांव के पास सोमवार को भैंस को बचाने के प्रयास में एक खाली डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर के केबिन में आग लग गई। हादसे में चालक मामूली रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार तिंदवारी क्षेत्र के जौहरपुर निवासी चालक बुधराज खाली डंपर लेकर बछरावां से बांदा-महोबा की ओर गिट्टी लाने जा रहा था। डलमऊ रोड स्थित चांदा टीकर गांव के पास अचानक सड़क पर भैंस आ जाने से चालक ने उसे बचाने के लिए स्टेयरिंग मोड़ दिया। इससे डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और केबिन में आग लग गई।घटना की सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.