Raebareli News: भूमिधरी जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप
रायबरेली, जुलाई 29 -- Raebareli News: ऊंचाहार। क्षेत्र के भिखनापुर गांव निवासी जगदीश ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप लगाया है कि उसकी भूमिधरी जमीन गाटा संख्या 176 मिल जुमला है। इसमें पीड़ित का करीब तीन साल पहले से कारखाना लगा है। उसी जमीन पर विपक्षी अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण शुरु कर दिया था। जिसको लेकर पीड़ित ने दीवानी न्यायालय में करीब बीते माह पहले वाद दायरा किया है। बावजूद विपक्षी बुधवार को सटरिंग का सामन गिरा दिया है और रात में स्लैब डालने की फिराक में है। तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित ने बताया कि कानून-गो और पुलिस को मौके पर भेजकर जांच के बाद अग्रिम आदेश तक काम रोकने का आदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.