Raebareli News: भारत विकास परिषद की किया गुरु वंदन और छात्र अभिनंदन
रायबरेली, अक्टूबर 14 -- Raebareli News: महराजगंज। कस्बे के जागृति पब्लिक स्कूल हलोर में मंगलवार को भारत विकास परिषद की जिला इकाई की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण के साथ ही भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, क्षेत्रीय संयोजक राजाराम मौर्य व कार्यक्रम संयोजक पवन श्रीवास्तव ने विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया। इसमें रौनक तिवारी,सत्यम व अर्जुन को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षिका मोहिनी शर्मा को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक अमोद श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.