रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: तिलोई। लोधवरिया में श्री कामतानाथ भंडारा कमेटी द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा का माहात्म्य बताया गया। कथा व्यास डॉ. सुमनलता उनियाल ने श्रीमद् भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा वक्ता ने हिरण्याकश्यप का वध कर प्रहलाद की रक्षा करना सूर्यवंश, चंद्रवंश का वर्णन, महर्षि दाधीच का वर्णन, राजा बलि का वर्णन और कृष्ण जन्म को बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...