रायबरेली, सितम्बर 24 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। लालगंज कस्बे के बेहटा चौराहे पर गुरुवार को बेकाबू वाहन की टक्कर से एक 50 वर्षीय अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कस्बे के बेहटा चौराहा के रहने वाले 50 वर्षीय अधेड़ अशोक कुमार पुत्र छोटेलाल को गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास बेकाबू वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन घायल अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में घायल अधेड़ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना ...