Raebareli News: बुधवार को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियां पूरी
रायबरेली, अगस्त 23 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में मरकजी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जुलूस एदारा-ए-शरैया उप्र, खिन्नी तल्ला से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होगा। एदारा-ए-शरैया के प्रबंधक मौलाना अरबी-उल-अशरफ ने बताया कि जुलूस अपने परंपरागत मार्ग से खोया मंडी, कैपरगंज, घंटाघर चौराहा, रेलवे स्टेशन और डबल फाटक होते हुए जहानाबाद चौकी, कहारों का अड्डा से वापस एदारा-ए-शरैया खिन्नी तल्ला चौराहे पहुंचेगा। यहां सलातो सलाम और दुआ के बाद जुलूस का समापन किया जाएगा। मौलाना अरबी-उल-अशरफ ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी हमेशा से अमन, शांति और भाईचारे का प्रतीक रहा है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बसखारी में जुलूस -ए-मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.