Raebareli News: बीआरसी में खाद्य पंजीकरण के लिए लगा कैंप
रायबरेली, अक्टूबर 5 -- Raebareli News: रायबरेली। लालगंज के सभी परिषदीय विद्यालयों में खाद्य पंजीकरण करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बैठक व कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक संकुल, न्याय पंचायत प्रभारी और प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी तहसील लालगंज संजय कुमार त्रिपाठी ने पंजीकरण की आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उद्देश्य, औपचारिकता और क्रियान्वयन को लेकर प्रश्नोत्तरी सत्र भी हुआ। सभी ने अगले माह तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर आशीष प्रताप सिंह, अजय पांडे, शशि सिंह, रामानुज पांडे, मनीष तिवारी, शशिकांत त्रिवेदी, चंद्र प्रकाश सिंह, बिंद प्रकाश वर्मा, विवेक वर्मा समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.