Raebareli News: बिजली के खंभे और नंगे तार के डर से घर छोड़ा
रायबरेली, नवम्बर 5 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही से अरखा गांव का एक बुजुर्ग दंपति अपना पैतृक घर छोड़कर खेत में रहने को मजबूर है। घर से सटाकर लगाए गए बिजली के खंभे और नंगे तारों से परिवार को हादसे का डर सता रहा है। पीड़ित की ओर से जिलाधिकारी और आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि विभाग ने मौके पर समस्या दूर किए बिना ही निस्तारण की रिपोर्ट भेज दी। गांव निवासी परमेश्वर दयाल के मुताबिक बिजली विभाग ने उनके पैतृक मकान से सटाकर खंभा लगा दिया। इसी खंभे से नंगे तार और लेबिल समेत लाइन खींचकर दूसरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे घर में रहने वाले लोगों, खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। उन्होंने खंभे को घर से दूर हटवाने के लिए जिलाधिकारी, अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.