रायबरेली, अगस्त 21 -- Raebareli News: अमावां,संवाददाता। बारिश के बीच लगातार करीब एक महीने से की जा रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का सब्र टूट गया। नाराज ग्रामीणों ने पावर हाऊस का घेराव करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर बिजली कर्मचारी सहम गए। मौके पर पहुंचे जेई ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि जर्जर बिजली के तारों के चलते लगातार वह लोग बिजली की समस्या से गुजर रहे है। जबकि इसके लिए कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन उसके बावजूद समस्या जस की तस। बीते कई दिनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती और विद्युत लाइनों के जर्जर तार से आए दिन होने वाली परेशानियों से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह सिधौना बिजली पावर हाऊस का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ...