रायबरेली, सितम्बर 22 -- Raebareli News: जगतपुर। थाना क्षेत्र के बिंदागज नहर के पास सोमवार सुबह शौच क्रिया के लिए गांव के लोगों ने एक अधेड़ का शव पड़ा देखकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों से संपर्क किया, लेकिन शव की शिनाख्ता नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि अज्ञात अधेड़ का शव बिंदगंज नहर के पास मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी पहचान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...