रायबरेली, अगस्त 9 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। जिला अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर से मरीजों को बाहर से दवा और इंजेक्शन लिखे जाने को लेकर मरीज के तीमारदारों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया। अस्पताल परिसर के अंदर तीमारदारों के द्वारा किए जा रहे हंगामा और बनाए जा रहे वीडियो को लेकर सुरक्षा गार्डों से तीखी नोकझोंक होने लगी। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तीमारदारों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सीएमएस ने मामले में जांच के आदेश दिए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बीमार मरीज का इलाज कराने आए तीमारदार को डॉक्टर के द्वारा एक पर्ची थमा दी गई। उक्त पर्ची में डॉक्टर के द...