Raebareli News: बाजार गए युवक को दबंगों ने पीटा, हालत नाजुक
रायबरेली, अगस्त 31 -- Raebareli News: सरेनी संवाददाता। सोमवार दोपहर घर से सामान लेने जा रहे युवक को पूरे पांडे बाजार में दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने बीच-बचाव करके युवक की जान बचाई। परिजन घायल युवक को इलाज के लिए लेकर सीएचसी पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव के रहने वाले संतोष सिंह का 21 वर्षीय बेटा विकास सिंह सोमवार दोपहर को घर से पूरे पांडे बाजार सामान लेने आया था। इसी बीच रास्ते में पूरे पांडे बाजार के अवनीश जनरल स्टोर के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसे घेर लिया और गालियां देकर लाठी,डंडों उसकी पिटाई शुरु कर दी। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। परिजन घायल युवक को सीएचसी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.