Raebareli News: बाइक से गिरकर घायल महिला की लखनऊ में मौत
रायबरेली, अक्टूबर 16 -- Raebareli News: परशदेपुर, संवाददाता। नगर पंचायत परशदेपुर के वार्ड नंबर 10 शुक्लाना निवासी 64 वर्षीय सरला देवी की सड़क हादसे में घायल होने के बाद शुक्रवार देर शाम लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सरला देवी गुरुवार को अपने बेटे चंचल के साथ बाइक से सुल्तानपुर स्थित अपनी बेटी के घर गई थीं। वहां से वापस लौटते समय धम्मौर चौराहे के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे पीछे बैठी सरला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।परिजन उन्हें तत्काल सुल्तानपुर ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम करीब सात बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में सरला देवी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.