Raebareli News: बाइक सवार पर अचानक गिरा शीशम का पेड़, मचा हड़कंप
रायबरेली, अगस्त 31 -- Raebareli News: डीह,संवाददाता। थाना क्षेत्र के डेला गांव की मोड़ के पास एक बाइक सवार पर अचानक बारिश के बीच भरभराकर पेड़ गिर गया। इससे युवक जख्मी हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना क्षेत्र के सादीपुर कोटवा गौरा डेला गांव की मोड के पास सोमवार को बाइक सवार 22 वर्षीय मुकेश कुमार गौतम पुत्र स्व. रामसजीवन पर अचानक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इससे बाइक सवार युवक पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से युवक को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पेड़ गिरने से युवक की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.