रायबरेली, जुलाई 3 -- Raebareli News: बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। बछरावां -महाराजगंज मार्ग पर थुलेंडी गांव के पास बीती देर रात मोटरसाइकिल व साइकिल में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभिषेक कुमार 19 एवं रविराज 18 वर्ष पुत्र गण तिलक चौधरी निवासी रसूलपुर मोटरसाइकिल से थुलेंडी की तरफ जा रहे थे, जैसे यह लोग थुलेंडी गांव के करीब पहुंचे तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार भुल्लन 50 वर्ष पुत्र बिरजू एवं अवधेश 51 वर्ष पुत्र तनुराम निवासीगण रसूलपुर की अभिषेक कुमार की बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों द्वारा ...