Raebareli News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
रायबरेली, अगस्त 5 -- Raebareli News: महराजगंज संवाददाता। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार की टक्कर से तीन युवक गंभीर घायल हो गए वहीं एक की मौके पर ही मौत हो गई। सीएचसी अमांवा से रेफर तीनों गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। इस दु:खद हादसे से गांव में मातम छाया हुआ है। चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे दौलत मंजरे समरहदा गांव निवासी रवि (17) पुत्र रामखेलावन, छोटे भाई रविंदे व गांव के ही राममिलन (35) पुत्र दुलारे तथा शिवशंकर (18) पुत्र गंगाराम महराजगंज निगोंहा मार्ग पर गांव के पास पटरी के किनारे खड़े थे तभी तेज रफ़्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ में खड़ा छोटा भाई व गांव के दोनों युवक गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.