Raebareli News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक
रायबरेली, अगस्त 2 -- Raebareli News: लालगंज। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत थाना लालगंज की मिशन शक्ति टीम ने सराफा मंडी और सीएचसी अस्पताल परिसर में 'बहू-बेटी सम्मेलन' एवं चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिलाओं को 1090, 181, 112, 1076, 102, 1930, 101 और 1098 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि 1090 पर शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.