रायबरेली, जुलाई 28 -- Raebareli News: सतांव। मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्र के खुशुरूपुर व बरदर गांव में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, सुदीप गौतम, रजनीश, मिनी द्विवेदी, व संध्या कुशवाहा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, महिला उत्पीड़न और अन्य सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया। महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...