Raebareli News: बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति का लोकार्पण
रायबरेली, जुलाई 30 -- Raebareli News: डीह संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेला में बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति का फीता काट कर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने लोकार्पण किया। अब यहां से किसानों को सस्ते दरों पर ऋण व खाद बीज मिलेगा। अध्यक्ष ने एक किसान को बायोमेट्रिक कराकर यूरिया की बोरी दी। अब किसानों को खाद के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहीं नहीं खाद व बीज के साथ ही कस्बा डीह रेहड़ी, पटरी वालों को कम ब्याज पर दुकान करने के लिए लोन भी दिया जायेगा। जिसका खाका तैयार कर लिया गया है। प्रधान उदय सिंह, राजू सिंह ने विवेक विक्रम को फूल माला व अंग वस्त्र भेंट कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हरनाम सिंह, राजकुमार,पप्पू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.