रायबरेली, अक्टूबर 29 -- Raebareli News: फुरसतगज, संवाददाता। एयरपोर्ट चौराहे पर बृहस्पतिवार को सामने से आ रही बस से मोटरसाइकिल सवार युवकों की भिड़ंत हो गयी। जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी ले गया, जहां पर हालत विगड़ते देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे के करीब एयरपोर्ट चौराहे पर रायबरेली की ओर से आ रही एक संस्थान की बस व सामने से मोटसाइकिल से आ रहे रंजीत कुमार निवासी मालिकमऊ व विकास तिवारी पटेल नगर की टक्कर हो गयी। जिसमे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाया गया। जहां पर प्रथमिक उपचार के बाद दोनों को इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...