रायबरेली, सितम्बर 8 -- Raebareli News: शिवगढ़। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जहां स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए रैलियां निकाली जा रही हैं, वहीं कंपोजिट विद्यालय बेड़ारू के सहायक अध्यापक रवि शंकर अनोखे अंदाज में जागरूकता फैला रहे हैं। वह खाली समय में हाथ में लाउडस्पीकर लेकर गांव के मजरे-मजरे में घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने और नशा न करने की मार्मिक अपील कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...