Raebareli News: बकरी चोरी करने आए तीन युवकों को पकड़ा
रायबरेली, सितम्बर 6 -- Raebareli News: रेलकोच। पूरे कलिका बक्स मजरे ऐहार गांव में शनिवार रात बकरियां लादकर ले जा रहे तीन संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवकों के दो दिन से गांव के पास सड़क किनारे अस्थायी झोपड़ी बनाकर रहने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों का शक और गहरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Chapra News: कोपा में पीतल के बर्तन के साथ तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.