रायबरेली, सितम्बर 29 -- Raebareli News: रायबरेली। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से सोमवार को गोराबाजार और पीएसी छावनी के पास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच की गई। टीम ने सात प्रतिष्ठानों से चायपत्ती, छेना, पेड़ा आदि 21 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मौके पर जांच में एक जगह छेना में स्टार्च की मिलावट पाई गई। खाद्य कारोबारियों को मिठाइयों में तय सीमा में ही फूड कलर प्रयोग को लेकर जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...