Raebareli News: फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
रायबरेली, सितम्बर 14 -- Raebareli News: परशदेपुर संवाददाता। डीह थाने की परशदेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस चौकी क्षेत्र के पूरे मकंदी मजरे बारा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक प्रेमचंद पुत्र स्व. सभादीन बीते रविवार रात करीब 11 बजे वह अपने कमरे में गया था। कुछ देर बाद परिजनों को प्रेमचंद के पंखे से फंदे के सहारे लटके होने की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। डीह थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज ने बताया कि युवक ने फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.