रायबरेली, अक्टूबर 31 -- Raebareli News: ऊचाहार,संवाददाता। कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थित एक फर्नीचर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया था। जांच में बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कस्बा निवासी अब्दुल शकूर की कस्बे के बस स्टैंड पर एमआर के फर्नीचर के नाम से दुकान है। बीते शुक्रवार की शाम व दुकान बंद करके घर चला गया। देर रात उसे पड़ोस में स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो आग लगने से सामान जल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़त ने बताया कि आग लगने की वजह ...