रायबरेली, जुलाई 4 -- Raebareli News: हरचंदपुर संवाददाता। हरचंदपुर थानाक्षेत्र में हार्डवेयर व्यवसायी से चाकू के बल पर हुई लूट की घटना फर्जी पाई गई। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हालांकि चौथा आरोपी अभी फरार है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को 50 हजार रुपये और सोने की चेन लुटने की सूचना दी थी। लूट की सूचना पर मिल एरिया, हरचंदपुर और महराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। डलमऊ थाना क्षेत्र के मुराई बाग निवासी दिलीप विश्वकर्मा पुत्र चंद्र बहादुर विश्वकर्मा मुंशीगंज में हार्ड वेयर की दुकान करते हैं। दिलीप कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में वह सरावां गांव स्थित अपनी ससुराल में रहकर व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि बीते कई दिनों से घुरवारा बाजार में उनका काम चल रहा है। इसमें महराजगंज थानाक्षेत्र के नरई गा...