रायबरेली, सितम्बर 22 -- Raebareli News: रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के त्रिवेदीपुर गांव में पेड़ काटने के विवाद में अधिवक्ता से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी अधिवक्ता राजबहादुर मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके नीम और चिलबिल के पेड़ काट दिए गए। इसके अगले दिन जेसीबी से अमरूद और अंजीर के पेड़ भी उखाड़ दिए गए। पेड़ काटने का विरोध करने पर चार सितंबर को उनके साथ मारपीट की गई थी। उस समय पुलिस ने आरोपितों को शांतिभंग में पाबंद किया था।अधिवक्ता का आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें धमकियां दी जा रही थीं। कार्रवाई की मांग को लेकर बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रामलखन और अंकित के खिलाफ मुकदमा द...