Raebareli News: पुलिस लाइन में बनेंगे सीओ सिटी और एएसपी के नए आवास
रायबरेली, अक्टूबर 25 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। पुलिस लाइन परिसर में अब क्षेत्राधिकारी नगर और अपर पुलिस अधीक्षक के लिए नए आवासों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही एक करोड़ 80 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आवासों का निर्माण पुलिस लाइन परिसर में ही कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर शासन स्तर से बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण संबंधी तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के लिए नए आवास बनाए जाने के लिए शासन को विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। शासन को भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद जिले में जल्द ही यह योजना परवान चढ़ेगी। इससे जहां अधिकारियों को रहने की सहूलियत मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.