रायबरेली, अगस्त 20 -- Raebareli News: रायबरेली। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और स्वीट शॉप संचालकों को चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि डीप फ्राई के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल को अधिकतम 3 बार ही प्रयोग करें। पुराने तेल में नया तेल मिलाकर बार-बार तलने से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चन्द्र सिंह ने 19 अगस्त को जारी कार्यालय ज्ञाप में कहा गया है कि जनपद में यह देखा जा रहा है कि कई खाद्य प्रतिष्ठान तेल बदलने के बजाय पुराने तेल में नया तेल मिलाकर खाद्य पदार्थ तल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Raebareli News: 25 को होगी संगोष्ठी यह प्रैक्टिस अत्यंत आपत्तिजनक है। इससे जनस्वास्थ्य व्यापक रूप से प्रभावित होता है और ऐसे खाद्य का लंबे समय तक सेवन करने वाले उपभोक्ताओं को स्...