Raebareli News: पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर मारी गोली, गांव में हड़कंप
रायबरेली, सितम्बर 7 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को घेरकर गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। भदोखर थाना क्षेत्र के जफरापुर 22 वर्षीय युवक धर्मराज बीते सोमवार रात घर से बाहर किसी काम के लिए गया था। इसी बीच गांव के कुछ लोगों से चल रही उसकी पुरानी रंजिश के चलते युवक की तीन लोगों ने घेराबंदी कर दी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर मारी गोली, हालत नाजुक आरोप है कि विवाद के दौरान उक्त युवकों ने धर्मराज को गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.