Raebareli News: पुरानी रंजिश में दो युवकों की पिटाई, सात नामजद समेत 22 पर केस
रायबरेली, सितम्बर 1 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बड़े नहर के पास शनिवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सात नामजद लोगों ने लाठी-डंडों से दोनों युवकों की पिटाई कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोडरा मजरे इकौनी गांव निवासी भवनश्री पत्नी बाबूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम उनका पक्ष बड़े नहर के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कोडरा गांव निवासी सरवेंद्र, पवन व प्रदीप, मेरुई निवासी गौरव और अंबरपुर निवासी अंकित, शुभम व प्रीतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.