रायबरेली, अक्टूबर 25 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। नगर पंचायत डलमऊ के पूर्व अध्यक्ष स्व. पंडित सुरेश दत्त गौड़ की 36वीं पुण्यतिथि पर रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि बड़ा मठ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि सुरेश दत्त गौड़ अदम्य साहस और कार्यकुशलता के प्रतीक थे। वह आज भी डलमऊ के नागरिकों के हृदय में जीवंत हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह गरीबों और असहायों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : पूर्व मुखिया शहीद हरिनारायण यादव की 29वीं पुण...