रायबरेली, जुलाई 10 -- Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले दो नाबालिग बच्चियां घर से शौच के लिए निकली। इसके बाद दोनों बच्चियां घर नहीं पहुंची। इस परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। कई घंटे तक चली खोजबीन के बाद दोनों बच्चियां घर पहुंची और कार सवार युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया। बच्चियों के अपहरण किए जाने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मामला झूठा निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति के द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में दस-दस साल की दो बच्चियों के अपहरण का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार दोनों बच्चियों को कार सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने शौच के लिए जा रही दो चचेरी बहनों को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। हालांकि बच्चियों ...