रायबरेली, जुलाई 28 -- Raebareli News: जगतपुर। उमरी गांव निवासी पार्थेश्वर सिंह ने सूचना दी थी कि एक पिकअप में 11 भैंसों को लादकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को घेरकर पकड़ लिया। सलोन के रसूलपुर निवासी मोहम्मद जियाउल पुत्र मेहताब और तौफीक पुत्र अब्दुल हमीद के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बरामद 11 भैंसों को मुक्त कराते हुए पिकअप वाहन को सील कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...