रायबरेली, सितम्बर 1 -- Raebareli News: सलोन। रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित करहिया बाजार पुलिस चौकी के ठीक सामने एक अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाही आनन फानन में एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन ले गए । वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने प्रथम उपचार करके उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार करहैया बाजार क्षेत्र के चकिया मजरे जौदहा गांव निवासी 32 वर्षीय सुभाष पुत्र सोहनलाल मंगलवार की दोपहर को अपने घर से करहिया बाजार की तरफ बाइक से जा रहे थे। उसी बीच करहिया बाजार पुलिस चौकी के सामने एक अज्ञात पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। करहिया बाजार पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को उठाकर एंबु...