रायबरेली, अक्टूबर 10 -- Raebareli News: डलमऊ (रायबरेली)। भाद्रपद पूर्णिमा से प्रारंभ होकर 15 दिनों तक चलने वाला सनातन धर्म का पावन पितृ पक्ष शनिवार को पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ ही पूर्ण भक्ति भाव और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हो गया। इस अवसर पर डलमऊ के पथवारी घाट, सड़क घाट, सहित अन्य गंगा तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां लोगों ने अपने-अपने पूर्वजों और पितरों की आत्मा की तृप्ति एवं शांति के लिए पूर्ण विधि-विधान के साथ अंतिम दिन का जल तर्पण और पिंडदान किया। ​हिंदू सनातन परंपरा में पितृ पक्ष का अत्यंत पावन और विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह 15 दिनों की अवधि हमारे पूर्वजों के प्रति आदर, कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त करने का एक पवित्र अवसर होती है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: पितृविसर्जन आज, अमावस्य...