रायबरेली, नवम्बर 29 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। शहर से लेकर कस्बों तक घरों में तरह-तरह की नस्लों के कुत्ते पालने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कहीं छोटे नस्ल के कुत्ते हैं तो कहीं बड़े और आक्रामक नस्ल के श्वान घरों की रखवाली के लिए रखे गए हैं। कुछ लोग खरगोश और कछुए जैसे जीव भी पाल रहे हैं, लेकिन पालतू जानवरों को रखने के नियमों और लाइसेंस व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार नगर निकायों की उदासीनता साफ नजर आ रही है। जिले में पालतू कुत्तों के लाइसेंस की जांच के लिए न तो कोई व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और न ही बिना लाइसेंस कुत्ते पालने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई होती दिख रही है। जबकि सरकारी अस्पतालों के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 20 से 25 लोग कुत्तों के काटने से घायल होकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर...