Raebareli News: पागल सियार ने दो युवकों को काटकर किया घायल, मचा हड़कंप
रायबरेली, नवम्बर 3 -- Raebareli News: रायबरेली, प्रमुख संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साहीस्ताबाद मजरे जमुवांवा में मंगलवार को पागल सियार के हमले से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पंचायत भवन के सामने हुई, जब दोनों युवक होटल पर सामान लेने जा रहे थे। अचानक झाड़ियों से निकले सियार ने उन पर दौड़कर हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। साहीस्ताबाद गांव निवासी सचिन पुत्र श्रवण कुमार पासवान व शशांक पाल पुत्र महेश पाल दोपहर के समय पंचायत भवन के सामने स्थित होटल पर सामान लेने के लिए जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे पागल सियार ने दोनों पर एक साथ हमला बोल दिया और दौड़ा-दौड़ाकर काटकर जख्मी कर दिया। युवकों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद दुकानदार व ग्रामीण मौके की ओर दौड़े।ग्रामीणों ने शोर-शराबा करते हुए हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.