रायबरेली, अगस्त 10 -- Raebareli News: राही (रायबरेली), संवाददाता। रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा ली और जब उसने इसका विरोध किया, तो पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। आधार कार्ड से लिया लोन, फिर रचाई दूसरी शादी यह भी पढ़ें- पहली पत्नी के नाम से लोन लेकर घर से निकाला, फिर दूसरी लड़की से रचाई शादीशिकायत का विवरण सलीमपुर चौकी, थाना मिल एरिया निवासी प्रिया पुत्री राम सनक ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसका विवाह उफरापुर मजरे खसपरी, थाना मिल एरिया निवासी विजय पुत्र राम प...