Raebareli News: पवित्रता, करुणा और शुद्ध चेतना के लिए मां महागौरी की पूजा की
रायबरेली, अक्टूबर 18 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। पवित्रता, करुणा और शुद्ध चेतना के लिए मां महागौरी की आराधना की गयी। नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों के साथ ही मंदिरों में कन्याओं को भोजन कराया। उनका आर्शीवाद लिया। साथ पंडालों में मां की आराधना के साथ जागरण हुआ। मां भगवती की पूजा में लीन भक्तों ने रात भर जाग कर मां की आराधना की। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा हुई। रविवार की सुबह मां भगवती की पूजा के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। शहर के मंशा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां की आराधना की और वहीं पर हवन भी किया। इसी तरह राजेश्वरी माता मंदिर, चंदादेवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मां की आराधना की और मंदिर में आयी हुई कन्याओं को भोजन कराया। भोजन कराने के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.