रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: ऊंचाहार। क्षेत्र के कंदरावा गांव के रहने वाले रामराज का परिवार के लोगों से ही पुरानी रंजिश चल रही है। जिसको लेकर सोमवार की शाम दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद हो गया। आरोप है कि रामराज के 18 वर्षीय पुत्र हरकेश को आठ दस लोगों ने मिलकर मारपीट करके घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...