रायबरेली, जुलाई 27 -- Raebareli News: सलोन,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती 13 जुलाई को घर के पीछे बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। वहीं पीएम रिपोर्ट में सिर में मिले चोट के निशान के बाद जांच शुरु की। पुलिस की जांच में घटना का खुलासा हो गया। मृतक की पत्नी ने ही पति के सिर में डंडा मारकर हत्या की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। क्षेत्र के गौवा बाजार मजरे इटारा गांव के रहने वाले 67 वर्षीय दिनेश सिंह उर्फ पप्पू की एक घर के पीछे झाड़ी में सड़ा गला हुआ शव मिला था। इसमें पुलिस के काफी मशक्कत के बाद दूसरे दिन शव की पहचान करा हो थी। इस घटना के बाद से पुलिस घटना के खुलासा में लगातार लगी हुई थी...