Raebareli News: न्याय पंचायत पोठई की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता बच्चों को मिला पुरस्कार
रायबरेली, अक्टूबर 14 -- Raebareli News: डीह संवाददाता। विकास खंड की न्याय पंचायत पोठई में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को हुई। यह प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे करामत अली में कराई गई। प्रतियोगिता के प्रभारी नोडल शिक्षक अरुण कुमार रोनिवाल और संचालक आशा राम रावत रहे। रेफरी के रूप में खेल अनुदेशक हरबंस सिंह और राजेश यादव का विशेष योगदान रहा। मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार शुक्ला, विपिन मिश्रा, नितीश पाल, रामललन, राकेश, विपिन, अमित कुमार, सर्वेश कुमार, सुरेश कुमार, संगीता मौर्य और स्नेह लता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बिलारी का रहा दबदबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.