Raebareli News: नौ लोगों को वितरित किए गए छाते
रायबरेली, अगस्त 14 -- Raebareli News: रायबरेली। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा निधि मेहरोत्रा के नेतृत्व में सुपर मार्केट में ज़रूरतमंद एवं मेहनतकश लोगों के लिए छाता वितरित किया गया। क्लब की ओर से बरसात से बचने के लिए नौ जरूरत मंद लोगों को छाता दिया गया। छाता पाने वालों में सब्ज़ी विक्रेता, ठेला लगाने वाले, जूस विक्रेता, आर्थिक रूप से कमजोर दो महिलाएं तथा अन्य ज़रूरतमंद लोग शामिल है। क्लब की पोस्ट प्रेसिडेंट संध्या भार्गव एवं अर्चना सिकरिया के साथ प्रभा रांका, अल्पना पियूष, रीना गुप्ता, ज्योति, नूपुर एवं हेमा वर्मा समेत अन्य क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.