रायबरेली, अक्टूबर 23 -- Raebareli News: महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के घेरा गांव निवासी अरविंद अपने गांव के ही अविनाश के साथ बाइक से जा रहे थे। लोधवा मऊ के निकट सामने से आ रही नीलगाय से बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटे आई। 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने 2 घंटे इलाज के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...