Raebareli News: निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर किसानों ने उठाए सवाल
रायबरेली, अक्टूबर 24 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लघु एवं डाल सिंचाई खंड दरीबा की नहर में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर किसानों ने आक्रोश जताया। किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच कराने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन अराजनिक हरपाल गुट भारत के जिलाध्यक्ष चौधरी शिवशंकर के नेतृत्व में किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवही नहीं की जा रही है। जिस तरह निर्माण कराया जा रहा है वह जल्द ही ढह जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी राम सजीवन सिंह, समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.