Raebareli News: नशे में युवकों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मचाया तांडव
रायबरेली, अक्टूबर 2 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि दबंग युवकों ने अस्पताल के स्टाफ, मरीजों और तीमारदारों के साथ मारपीट की। अचानक हुए बवाल से इमरजेंसी में अफ़रा-तफ़री मच गई। मारपीट में इमरजेंसी में तैनात कई कर्मचारियों के साथ ही मरीज और तीमारदार भी चोटिल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराब के नशे में पहुंचे युवकों ने किसी बात को लेकर इमरजेंसी में हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। युवकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को भी नहीं बख्शा गया। करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी में बवाल होता रहा।हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.