रायबरेली, जुलाई 5 -- Raebareli News: लालगंज, संवाददाता। नरपति सिंह के सिर पर वार कर हत्या की गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। हेड इंजरी की वजह से मौत हुई है। वहीं मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के पूरे बैजू मजरे बहरामपुर गांव में बीते शनिवार को नाले के पास किसान नरपति सिंह उर्फ पुत्ता (60) का शव मिला था। पुलिस प्रथम दृष्टया पेड़ से गिरने के कारण मौत मानकर जांच कर रही थी। वहीं रविवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में आयी गंभीर चोट को माना गया है। सिर के साथ ही गर्दन में भी चोट के निशान पाए गए हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद अब साफ हो गया कि उसकी हत्या हुई थी लेकिन पुलिस अभी इस गुत्थी को सुलझाने में...