Raebareli News: नगर पालिका में ढाई करोड़ के वाहन घोटाले का आरोप, सभासदों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
रायबरेली, अक्टूबर 15 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। नगर पालिका परिषद में कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदे गए वाहनों में ढाई करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए सभासदों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। सभासदों ने तीन दिन के भीतर जांच न होने पर आमरण अनशन और सत्याग्रह की चेतावनी दी है। डीएम को दिए पत्र में सभासदों ने कहा कि 2024 में शासन ने नगर पालिका को कूड़ा उठाने के लिए 30 टाटा टियर वाहन और 40 ई-रिक्शा खरीदने को ढाई करोड़ रुपये दिए थे। ज्ञापन में कहा है कि 30 टाटा टियर वाहन कहां हैं, इसका कोई हिसाब नहीं है, जबकि 40 ई-रिक्शे जलकल विभाग के गोदाम में खड़े-खड़े सड़ रहे हैं। एक तरफ वार्डों में कूड़ा उठाने को वाहन नहीं हैं, दूसरी तरफ नए वाहन कबाड़ हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.