Raebareli News: धनुष टूटते ही गूंजा प्रभु श्रीराम का जयघोष
रायबरेली, नवम्बर 14 -- Raebareli News: खीरों संवाददाता। श्री दीपमालिके रामलीला कमेटी पाहो की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को धनुष भंग लीला का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग पर आधारित इस लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय दर्शक पहुंचे। जैसे ही प्रभु श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर शिव धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया, वैसे ही धनुष टूटने की गगनभेदी ध्वनि के साथ पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस अद्भुत दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापगढ़ के परानूपुर में श्रीराम कथा के आयोजक एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व धर्मवीर आनंद पांडेय शामिल हुए। कमेटी के पदाधिकारियों एवं आयोजकों ने उनका स्वागत और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.